हरियाणा के पलवल में एक हरियाणवी स्टेज डांसर ने होमगार्ड के एक SI पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला ने शिकायत में बताया कि वह एक केस के सिलसिले में थाने गई थी, जहां एक पुलिसकर्मी ने उसकी मुलाकात संबंधित SI से करवाई। आरोप है कि SI ने मदद का भरोसा देकर उसे एक होटल में बुलाया, जहां कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला का कहना है कि इसके बाद कई महीनों तक उसका शोषण किया गया।
पीड़िता के अनुसार, बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उससे दूरी बनाने लगा और धमकियां देने लगा।

हालांकि, होमगार्ड SI ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर पलवल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। DSP मनोज वर्मा के अनुसार, सभी पक्षों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- महाकाल की भक्ति में रंगे टीवी के पॉपुलर स्टार्स: अभिनेता गुरमीत चौधरी और देबिना बैनर्जी भस्म आरती में हुए शामिल, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान
- नेहा बोरा: राहुल गांधी की ‘पोस्टर गर्ल’ प्रोटेस्ट में ‘खोपड़ी’ वाली टीशर्ट पहनकर सड़कों पर उतरी, अब भारत के प्रदर्शन की तुलना ‘बांग्लादेश क्रांति’ से की
- ऑस्ट्रेलियाई नेवी युद्धपोत में रिकॉर्डिंग डिवाइस मिलने से मचा हड़कंप: महिला सैनिकों के वीडियो ऑनलाइन साझा करने की आशंका
- रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर की दिनदहाड़े हत्या, आरा-पटना रोड 5 घंटे से जाम, थानेदार सस्पेंड
- पाल नहीं, खान: आखिर अभिनेता इमरान खान ने अपने पिता की जगह क्यों चुना माँ का उपनाम? जानिए उनके परिवार के बारे में…

