लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला संभलने के बजाय बिगड़ता जा रहा है। अब चंपत राय को दिए ‘चांदी के कागभुसुंडि’ गायब होने की खबर सामने आई है। जिस पर अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है। सपा मुखिया ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि FIR के बिना SIT ‘बिना तीर की कमान’ है। अब दान में दिये गये ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय ख़बर आई है। जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाक़ी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे आरोपी फ़रार न हो सकें।

READ MORE: सीएम योगी का बेंगलुरु दौरा, यूपी में निवेश बढ़ाने पर फोकस, रोडशो में निवेशकों को देंगे न्योता

अखिलेश ने आगे कहा कि जब अभी खुलासे हो ही रहे हैं तो SIT की जाँच क्या हासिल कर लेगी और ख़ासतौर से तब जब ये ‘जाँच’ से ज़्यादा ‘ढाँक’ के लिए बनी है या फिर ‘बाँट’ के लिए। एक परत और खुली अगर भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के महापाप की परतें यूँ ही खुलती रहीं तो ‘जाँच’ की जगह ‘ढाँक’ का काम और भी तेजी से शुरू हो जाएगा।