अमृतसर. पंजाब के जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल Kulhad Pizza Couple एक बार फिर चर्चा में है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर इंग्लैंड शिफ्ट हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, दोनों को इंग्लैंड शिफ्ट हुए 15 दिन हो चुके हैं, जिसके बाद से यह कपल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है.
हालांकि, इस मामले को लेकर दोनों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी चर्चा है. हालांकि अब तक उनके विदेश जाने की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया पर Kulhad Pizza Couple के इंग्लैंड शिफ्ट होने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं.
कुछ दिन पहले मीडिया में खबर थी कि सोशल मीडिया में चर्चा चल रही हैं कि सहज अरोड़ा ने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर से अलग हो गए हैं और दोनों में अनबन चल रही है. सहज अरोड़ा ने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. वहीं गुरप्रीत कौर ने भी सहज को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया है.

Kulhad Pizza Couple दोनों ही बीते कुछ दिन से सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्टें शेयर कर रहे हैं. इसी को लेकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों तलाक लेने वाले हैं. इस पोस्ट पर अब तक कपल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है. लोगों के मन में इस वजह से और भी कई सवाल आने लगे हैं. अब देखना है कि कपल इस पर कब और क्या रिएक्शन देता है.
- Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से दिल्ली में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, 11 सड़कें बंद; 8 जगह डायवर्जन
- नारनौल को बड़ी सौगात! मेडिकल कॉलेज तक जल्द बनेगी फोरलेन सड़क, मंत्री रणबीर गंगवा का बड़ा ऐलान
- फोन पर बात करने के शक में पत्नी की हत्या, दोषी पति को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा!
- 100% एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए कहां से आएगा ईंधन? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
- ‘लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा’, रामलीला ग्राउंड की रैली को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप ; बोले- कल होगा ‘जन महाभियोग कार्यक्रम’
