प्रतीक चौहान. रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन यदि आज आप गए होंगे या तस्वीरों में आज आप स्टेशन देखेंगे तो ऐसा लगेगा मानों आज रेलवे स्टेशन में ऑटो चालकों की हड़ताल हो गई है. क्योंकि आम दिनों में यहां रेलवे स्टेशन परिसर में चारों तरफ ई-रिक्शा और ऑटो ही ऑटो नजर आते है.

लेकिन आज बुधवार को आरपीएफ ने करीब 50 से अधिक ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है. यही कारण है कि आज यहां से सारे ऑटो गायब मिले या पार्किंग में ठीक से अपनी ऑटो खड़ी कर सवारी बैठाते नजर आए.
लेकिन ये तो बात हुई सिर्फ बुधवार की, बाकी दिनों का क्या ?
अब सवाल ये है कि बुधवार को तो आरपीएफ ने ऑटो चालकों पर कार्रवाई कर दी, जिसके व्यवस्था में सुधार आया. लेकिन सवाल ये है कि बाकी दिनों का क्या ? वैसे ये नजारा किसी अधिकारी के आने-जाने पर भी नजर आता है.




ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- RBI ने PPBL को अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया, बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में विफल रहा था
- हैवानियत की भेंट चढ़ी मासूमः झोपड़ी में सो रही 3 साल की मासूम के साथ रेप, दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- ऋषि तीर्थ जैन मंदिर से अष्टधातु की चोरी 3 प्रतिमा बरामद, सोना समझकर ले गए थे बदमाश, फिर डर से गड्ढे में छिपाया, 2 गिरफ्तार
- देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर 16 अक्टूबर को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
- तिरहुत स्नातक-शिक्षक चुनाव, कर्मियों के प्रशिक्षण का शेड्यूल जारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

