Dharm Desk – घर में हंसी-खुशी का वाता वरण हो और अपनों के चेहरे पर खुशी दिखे इससे खूबसूरत बात किसी भी परिवार के लिए नहीं हो सकती। अधिकतर हम अपनी इन्हीं खूबसूरत यादों को कैद करने के लिए दीवारों पर फैमिली फोटो लगा देते है लेकिन दीवार पर टंगी एक फोटो आपके रिश्तों की मिठास बढ़ा भी सकती है और उसमें कड़वाहट भी ला सकती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिशा में लगाई गई फैमिली तस्वीर घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ाती है वहीं गलत दिशा तनाव और मनमुटाव का कारण बन जाती है।

किस दिशा में लगाए तस्वीर
- दक्षिण-पश्चिम सबसे खास दिशा होती हैं
वास्तु में दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध स्थायित्व और परिवार का कोना माना है। इस दिशा की दीवार पर मुस्कुराती हुई फैमिली तस्वीर लगाने से घर के लोगों के बीच आपसी समझ बढ़ती है और मतभेद दूर होते हैं रिश्तों में मजबूती आती है। - अगर आप भी पूरे परिवार में तरक्की पॉजिटिव वातावरण और खुशियों का तालमेल देखना चाहते हैं तो घर की पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर तस्वीर लगा सकते हैं। पूर्व दिशा सूर्य की दिशा मानी जाती है जो परिवार के मान-सम्मान और एकता को निखारती है। ओर खुशहाली लाती हैं।
- विवाहित दंपत्ति के बीच प्यार और विश्वास गहरा करने के लिए शयनकक्ष की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दीवार पर शादी की फोटो लगानी चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन की गलतफहमियां दूर होती हैं और आपस में लगाव बना रहता है।
न करें ये गलतियां
- वास्तु के मुताबिक ईशान कोण देवी-देवताओं और पूजा-पाठ की जगह है। यहां पारिवारिक तस्वीर लगाने से बचें इससे घर के मुखिया पर मासिनक दबाव बढ़ सकता है।
- सीढ़ियों के नीचे या अंधियारे गलियारों में फोटो लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और रिश्तों में बेवहज की दूरियां आने लगती हैं।
- फैमिली की तस्वीर कभी भी बाथरूम या रसोईघर के ठीक सामने वाली दीवार पर नही लगाना चाहिए यह वास्तु दोष पैदा करता है।
- फोटो हमेशा हंसमुख चेहरे वाली होनी चाहिए। टूटे हुए फ्रेम धुंधली या उदास पलों वाली फोटो दीवाल पर रखने से घर के वाता वरण पर बुरा असर पड़ता है।

