Lifestyle Desk – कटहल गर्मी में मिलने वाली बेहतरीन सब्जी है. जो अच्छी तरह से बनाया जाये तो मटन, चिकन के जैसे स्वाद देती है. लेकिन अक्सर इसका उपयोग सब्जी या बिरयानी बनाने में किया जाता है. लेकिन इसके कबाब भी बेहद स्वादिष्ट बनते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये कबाब चाय या हरी चटनी के साथ शानदार लगते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

सामग्री
कच्चा कटहल -2 कप (उबालकर मैश किया हुआ)
आलू -2 मध्यम (उबले और मैश किए हुए)
प्याज -1(बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च -2(बारीक कटी हुई)
अदरक,लहसुन पेस्ट-1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला-1/2 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
बेसन या ब्रेडक्रम्ब्स-2 बड़े चम्मच
हरा धनिया -2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
नमक-स्वादानुसार
तेल शैलो फ्राई करने के लिए
विधि
- कच्चे कटहल को अच्छी तरह उबाल लें और ठंडा होने पर मैश कर लें.
- एक बड़े बाउल में मैश किया हुआ कटहल, आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, सभी मसाले, हरा धनिया और बेसन/ब्रेडक्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब या टिक्की का आकार दें. एक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा तेल डालें.
- कबाबों को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. तैयार कबाबों को प्लेट में निकालें.
- कटहल के कबाब को हरी चटनी, इमली की चटनी या दही-पुदीना डिप के साथ गरमागरम परोसें. चाहें तो इन्हें रूमाली रोटी या पराठे के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
टिप
अगर मिश्रण ज्यादा नरम लगे तो थोड़ा और बेसन या ब्रेडक्रम्ब्स मिला लें, इससे कबाब टूटेंगे नहीं और अच्छी तरह कुरकुरे बनेंगे.

