CG Accident : आशुतोष तिवारी, जगदलपुर. बस्तर में तेज रफ्तार टिप्पर ने कहर बरपाया है. लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के मांदर में टिप्पर ने तीन वर्षीय मासूम को चपेट में लिया है. घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने वाहन में जमकर तोड़-फोड़ की और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, मांदर में सोमवार सुबह घर के पास मासूम खेल रहा था. इसी बीच तेज रफ्तार में आ रही टिप्पर ने मासूम को चपेट में ले लिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टिप्पर के शीशे तोड़ दिए. पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर बैठ गए. 

घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया गया. टिप्पर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. लोहंजीगुड़ा थाना में चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H