कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में खराब मौसम से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गयी है। राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में 29 मई को तेज आंधी और भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई। CM शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि मृतकों के प्रत्येक परिवार को राज्य सरकार द्वारा चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. राज्य के कई जिलों में जनजीवन बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
शुक्रवार को राज्य में प्राकृतिक आपदा में सात लोगों की मृत्यु होने के साथ साथ ही कई अन्य लोग भी घायल हुए है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों तक दक्षिण बंगाल में और भी तह बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि राहत और पुनर्वास कार्य आपदा के बाद से तेज़ी से चलाया जा रहा है। CM शुभेन्दु ने अगले आपदा सीजन को देखते हुए इलाकों की पहचान कर अभी से ही सुरक्षा इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं। CM शुभेन्दु ने राज्य सचिवालय में जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना जिलों से मौतों की खबरें आई हैं.
CM शुभेन्दु ने कहा कि शहर में बड़े पेड़ों को बचाने और उन्हें आंधी में गिरने से रोकने के लिए वन, पर्यावरण और नगर निगम अधिकारियों की एक समिति बनाई जाएगी, जो एक्सपर्ट से सलाह लेगी.
प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द हालात सामान्य हो सकें इसके लिए राहत और बचाव कार्यों की निगरानी खुद मंत्री अग्निमित्रा पॉल की निगरानी में किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अनुकूल हवा के रुख के कारण अगले दो दिनों तक दक्षिण बंगाल में तूफान बढ़ने की संभावना है
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

