जालंधर। पंजाब पुलिस के पूर्व अधिकारी शमिंदर सिंह का बेटा जगजीत सिंह डंकी रूट से अमेरिका जाने के चक्कर में मैक्सिको के जंगलों से गुजरता हुआ वहां बंधक बना लिया गया। बड़ी बात यह है कि उसे करीब नौ माह से वह वहां बंधक बनाया गया था। बड़े मुश्किल के साथ वह छुटा है।
विदेश जाने के लिए शॉटकट अपनाने वाले एजेंट लोगो के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। जगजीत जो भी ऐसा हु प्रलोभन दिया गया था, करीब 42 लाख रुपये वसूलने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इनमें एक जालंधर के शक्ति नगर व दूसरा हरियाणा के जिला जींद का रहने वाला है। मिलने लगी धमकी शमिंदर ने बेटे को अमेरिका सेटल करवाने के लिए 42 लाख रुपये आरोपितों के बैंक खातों में डलवा दिए। परिवारवालो के अनुसार तीन जनवरी 2025 को रमनदीप सिंह रौकी ने जगजीत सिंह को बताया कि अमेरिका जाने के लिए उसके सारे दस्तावेज पूरे किए जा रहे हैं।

इस दौरान जगजीत सिंह को हरियाणा बुला लिया गया। 24 फरवरी 2025 को वह भारत से रवाना हुआ। विभिन्न देशों के माध्यम से जगजीत सिंह को जुलाई में मैक्सिको के जंगलों में भेज दिया गया। इसके बाद से पूरी कहानी ही बदल गई। जगजीत सिंह को कथित तौर पर बंधक बनाकर परिवार को खबर भेजा गया कि अगर बेटे की अमेरिका में सलामती चाहते हैं तो पैसे भेजते रहो। शमिंदर सिंह द्वारा एसएसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि जालंधर निवासी मनदीप सिंह ने हरियाणा निवासी रमनदीप सिंह रोकी के पास उनके बेटे को फंसाया है।
- 8 साल की मासूम से सरेराह गंदी हरकत! बच्ची ने हिम्मत दिखाकर राहगीरों से मांगी मदद, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
- फिर लौटेगा बीटल्स का दौर! फिल्म निर्माता एलेक्जेंड्रा डर्बीशायर ने CM धामी से की मुलाकात, ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म की शूटिंग
- ईशान किशन ने 10 गेंदों में 30 रन बनाकर रचा इतिहास, रिजवान का 5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, सूर्यकुमार को भी छोड़ा पीछे
- मुख्यमंत्री भगवंत मान का पोस्टर फाड़ने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी
- अहमदाबाद की सोसाइटी में मारवाड़ी रंगों संग गरबा, हिम्मतनगर में सिर पर गरबा रखकर की गई आराधना
