इन्द्रपाल सिंह, नर्मदापुरम। जिले के सिवनी मालवा थाना परिसर में गुरुवार रात लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक राजेश परते को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

थाना परिसर में ही रंगे हाथ पकड़ लिया

जानकारी के अनुसार, सतवासा निवासी रेवाराम प्रजापति का रिश्तेदारों से विवाद हो गया था। उसके खिलाफ थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले को खत्म करने के एवज में प्रधान आरक्षक राजेश परते ने उससे 10 हजार की रिश्वत मांगी। फरियादी ने भोपाल लोकायुक्त कार्यालय में पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने 26 मार्च 2026 को ट्रैप कार्रवाई की तैयारी के साथ जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने 2200 रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे थाना परिसर में ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में डीएसपी वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले सहित लोकायुक्त की टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

वीरेंद्र सिंह, डीएसपी लोकायुक्त, भोपाल

भोपाल में इकबाल मैदान होना हमारे माथे पर कलंकः राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m