रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक प्रधान आरक्षक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस चौकी में उसका शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
पूरी घटना नौगांव बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी की है। मृतक की पहचान सागर निवासी तरुण गंधारक के रूप में हुई है, जो नौगांव थाने में प्रधान आरक्षक पद पर पदस्थ था। उसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई।
Train Accident: MP में इंजन से टकराई मालगाड़ी, टक्कर के बाद पटरी से उतरे पहिए, मचा हड़कंप
एसडीओपी अमित मेश्राम ने प्रारंभिक जानकारी में बताया कि मानसिक तनाव के चलते प्रधान आरक्षक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। इलाके में घटना के बाद हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

