रेणु अग्रवाल, धार। मध्यप्रदेश के धार जिले की सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रिंगनोद की तारा घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक यात्री बस और कार के बीच हुई आमने-सामने की तेज टक्कर में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

ओवरस्पीडिंग बनी हादसे की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल यात्री बस राजगढ़ से कुक्षी की ओर जा रही थी, वहीं कार (एमपी-11) कुक्षी से सुसनेर (जिला राजगढ़) की तरफ जा रही थी। तारा घाटी के पास दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज (ओवरस्पीड) होने के कारण चालकों का नियंत्रण छूट गया और वाहनों में सीधी भिड़ंत हो गई।

हादसे में हताहतों का विवरण

मृतक हैदर पिता काई जौहर (उम्र 20 वर्ष), निवासी- कुक्षी (घटनास्थल पर ही मौत), गंभीर घायल- अली अजगर, निवासी- कुक्षी (अस्पताल में उपचार जारी) है।

पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जांच जारी

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल अली अजगर को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने मृतक हैदर के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m