गुलशन कुमार, नारनौल. हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बुधवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र के धन्यवादी दौरे के दौरान करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कनीना बस स्टैंड और उन्हाणी में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नारनौल के सामान्य अस्पताल की नई इमारत के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर पूरा होते ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
उन्होंने बताया कि पुराने अस्पताल भवन में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या की जानकारी मिलते ही प्रशासन को तत्काल आवश्यक मरम्मत और पानी की निकासी के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की असुविधा से बचाना है।
आरती राव ने कहा कि कनीना बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। नया बस स्टैंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
17 जुलाई को हरियाणा में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर भिवानी और कोरियावास मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को भी प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्यक्रम में हरियाणा को कई नई विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिल सकती है।
- कांग्रेस नेता की हत्या की साजिश: सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मॉर्निंग वॉक के दौरान किया गया था हमला
- भ्रम ना फैलाएं… राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना की सफाई, कहा- भ्रामक विशलेषण किया जा रहा है
- रीवा को CM मोहन यादव की सौगात! आचार्य नगर से अमहिया नाले तक निर्माण की घोषणा, जानिए पूरी योजना
- दर्दनाक हादसा: बड़ा तालाब में डूबे तीन बच्चे, जान जोखिम में डालकर युवक ने दो को बचाया, एक मासूम की मौत
- निशांत कुमार के सीतामढ़ी दौरे पर हंगामा, कार्यकर्ताओं ने लगाए नीतीश-निशांत मुर्दाबाद के नारे

