Pawan Singh News: भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, जिसकी सुनवाई के लिए आज मंगलवार (5 मई, 2026) को आरा सिविल कोर्ट में होनी है। इस सुनवाई में पवन सिंह और ज्योति सिंह के पहुंचने की संभावना है।
वन टाइम सेटलमेंट चाहते हैं पवन सिंह
कोर्ट की ओर से रिकॉन्सिलिएशन यानी सुलह की प्रक्रिया के तहत पवन सिंह और ज्योति सिंह एक बार फिर दोनों को अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने का अवसर देने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पवन सिंह ज्योति सिंह के साथ तलाक चाहते हैं।
दरअसल 25 मार्च को हुई पिछली सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने जस्टिस आशुतोष कुमार से कहा था कि मैं ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता। हमें तलाक चाहिए। पवन सिंह ने वन टाइम सेटलमेंट के लिए भी सहमति जताई थी। उस दिन सुनवाई के लिए ज्योति सिंह कोर्ट नहीं पहुंची थी।
10 करोड़ रुपए और मकान देने की मांग
जबकि इससे पहले 11 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह कोर्ट पहुंची थी। उस दिन तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए पवन सिंह सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अस्पताल के बेड से उनकी पेशी हुई थी।
11 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने कहा था कि, अगर ज्योति सिंह के साथ पवन सिंह नहीं रहना चाहते हैं, तो 10 करोड़ रुपए और एक मकान देने के साथ मामला चलने तक उन्हें खर्च दें।
पहली पत्नी ने किया था सुसाइड
बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह थी। साल 2014 में नीलम और पवन की शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था. उसके बाद साल 2018 में पवन ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और कुछ समय बाद उनकी शादी में अनबन हो गई और दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर ज्योति सिंह ने अदालत का रुख ले लिया है।
ये भी पढ़ें- पवन सिंह चैप्टर क्लोज! अक्षरा सिंह की लाइफ में नए ‘मिस्ट्री मैन’ की एंट्री
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

