अमृतपाल सिंह पर लगाई गई नेशनल सिक्योरिटी एक्ट को लेकर आज पंजाब हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। वह अपने साथियों के साथ डेब्यू जेल में बंद हैं। उनके कई साथियों को यहां लाया का चुका है। पंजाब सरकार अमृतपाल सिंह को लेकर भी आज सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्थिति साफ कर देगी। अनुमान यह लगाया जा रहा उन्हें भी अमृतसर लाया जा सकता है।

जानकारी है कि अमृतपाल के पहले उनके एक और साथी वीरेंद्र सिंह फौजी को भी जल्दी पंजाब में लाया जाएगा। वीरेंद्र सिंह पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की अवधि खत्म हो चुकी है ऐसे में इसके बाद अजनाला पुलिस की टीम उन्हें लेने के लिए डिब्रूगढ़ की जेल में पहुंची है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उन्हें अमृतसर की जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
कई साथी आ चुके हैं बाहर
अमृतपाल के साथ कैद कई लोगों को अमृतसर की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। इसमें दलजीत सिंह , वरिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, भूपिंदर सिंह, काहनूवाल, गुरमीत सिंह भगना और कुलवंत सिंह के नाम शामिल है। इन सभी को मार्च 2023 में वारिस पंजाब दे संगठन की गतिविधियों और अजनाला के थाने में हुए हमले के बाद एनएसए के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया था।
- भिलाई निगम चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव, हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बनी रणनीति, भूपेश बघेल बोले- फिर बनेगा कांग्रेस का महापौर
- Raipur News: 4 दिन से सफाई कार्य बंद, ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना, ठेका निरस्त करने की चेतावनी
- आईटीआई पास युवक को जर्मनी के बजाय बेलारूस में छोड़ा: परिवार की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच कांटे की टक्कर, मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
- पंजाब सरकार की पहल में पलारी जलाने के मामले में आई भारी गिरावट, 2026 में 474 मामले आए सामने
