पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में बलवंत सिंह राजोआना द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई दो हफ्तों के लिए टाल दी गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। इस दौरान केंद्र सरकार को अपना जवाब दाखिल करना होगा। याचिका में राजोआणा ने अपनी मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है। उन्होंने तर्क दिया है कि भारत सरकार ने उनकी दया याचिका पर निर्णय लेने में अत्यधिक देरी की है। राजोआणा लगभग 28 वर्षों से जेल में बंद हैं।
याचिका में उन्होंने यह भी तर्क दिया कि अदालत के आदेशों के बावजूद संबंधित अधिकारी ने उनकी दया याचिका पर आवश्यक निर्णय नहीं लिया है और उस आदेश का अब तक पालन नहीं किया गया है। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान उनकी मौत की सजा माफ करने से इंकार कर दिया था और दया याचिका पर विचार करने का काम केंद्र सरकार पर छोड़ दिया था।

राजोआणा पर बेअंत सिंह की हत्या का आरोप है। 31 अगस्त 1995 को पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। राजोआणा के बयान के अनुसार, उन्होंने और पंजाब पुलिस के कर्मचारी दिलावर सिंह ने बेअंत सिंह को मानव बम का उपयोग करके मार दिया था। साजिश इस प्रकार रची गई थी कि यदि दिलावर असफल हो जाते, तो हमला राजोआणा द्वारा किया जाना था। अदालत ने राजोआणा को मौत की सजा सुनाई थी।
- iPhone 18 Pro के लिए दीवानगी: आईफोन 18 की पहली सेल शुरू, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु ऐपल स्टोर के बाहर रातभर लाइन में लगे रहे लोग
- MP Weather Update: मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, 21 सितंबर तक आंधी-तूफान का अलर्ट
- मोतिहारी में शिक्षक की संदिग्ध मौत से मचा बवाल, सदर अस्पताल के गेट पर शव रखकर सड़क जाम
- CG Morning News : CM साय ‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव’ में होंगे शामिल… कवियों की सजेगी महफिल… इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का होगा आगाज… पढ़ें और भी खबरें
- JDU के विधायक-MLC आज लेंगे संसदीय कार्यप्रणाली की ट्रेनिंग, नीतीश कुमार करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन


