रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां लवकुश नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बगमऊ गांव में नहाते समय कुएं में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पैर फिसलने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बगमऊ गांव में रविवार को दोनों भाई-बहन कुएं के पास गए थे। कुएं में नहाने के दौरान अचानक 13 वर्षीय बहन मुस्कान राजपूत का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। अपनी सगी बहन को पानी में डूबता देख वहां मौजूद 15 वर्षीय भाई सत्यजीत राजपूत खुद को रोक नहीं पाया। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना बहन को बचाने के लिए तुरंत कुएं में छलांग लगा दी।

तैरना नहीं जानते थे दोनों

परिजनों के मुताबिक, मुस्कान और सत्यजीत दोनों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था। बहन को बचाने की जद्दोजहद में भाई भी गहरे पानी की चपेट में आ गया और देखते ही देखते दोनों मासूमों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए और दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक का भाई

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m