कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक बार फिर क्रूर हत्या की सनसनी फैल गई है। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम सिमरिया में रविवार सुबह खेत की मेड़ पर एक अज्ञात युवती का शव मिला। शव को देखकर पुलिस और ग्रामीण स्तब्ध रह गए, क्योंकि युवती का सिर पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था। चेहरा इतना क्षत-विक्षत है कि शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस को संदेह है कि हत्या से पहले दुष्कर्म भी किया गया हो सकता है।
READ MORE: शिवपुरी वकील हत्याकांड: प्रदेशभर के अधिवक्ता आज हड़ताल पर, कोर्ट में पैरवी नहीं; मुआवजा-नौकरी की मांग
घटना की सूचना मिलते ही नूनसर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। जांच में एक महत्वपूर्ण सुराग हाथ पर मेहंदी से लिखे नाम ‘तनु’ और ‘ईशू’ सामने आए हैं, जिनसे पुलिस परिवार या परिचितों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
READ MORE: शहडोल में महिला की संदिग्ध मौत या साजिश ? नाले में बोरी के अंदर पत्थर से बंधा मिला शव, हाथ पर ॐ और DR के टैटू से होगी पहचान ?
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 376 (दुष्कर्म) सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सटीक कारण और समय पता चलेगा, जिससे आगे की कार्रवाई होगी।

