शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां निशांतपुरा इलाके में एक युवक ने पत्नी की कथित बेवफाई से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पंकज अहिरवार ने मौत से ठीक पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी संध्या और उसके प्रेमी विकास पालकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
READ MORE: वरमाला के बाद बिना दुल्हन के लौटी बारात: हाथों-पैरों में लगी मेहंदी के साथ थाने पहुंची युवती, आंखों से छलक पड़े आंसू; जानिए क्या थी वजह
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पंकज अहिरवार काफी समय से अपनी पत्नी संध्या के व्यवहार से परेशान था। आरोप है कि संध्या अपने प्रेमी विकास पालकर के साथ चली गईं, जिससे पंकज मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया। सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में पंकज ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसकी मौत के लिए पत्नी और उसके प्रेमी जिम्मेदार हैं। उसने पुलिस और प्रशासन से दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
READ MORE: डॉक्टर ने महिला मरीज से किया रेप: दवा में नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को दिया अंजाम, FIR के बाद आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। निशांतपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और अन्य जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

