जालंधर। पंजाब में बारिश ना होने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों की अगर बात करें तो एक बार फिर से मौसम लोगों पर मेहरबान हो सकता है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 19 और 20 जुलाई को राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। 21 और 22 जुलाई को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों में पठानकोट, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा और बरनाला जिलों में मौसम खराब रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार आज और आने वाले दिन बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है, हालांकि इसके बाद 21 और 22 जुलाई को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन दो दिनों में पठानकोट, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा और बरनाला जिलों में मौसम खराब रह सकता है। वही 23 और 24 जुलाई को फिर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है और इन दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
- गुजरात के 4 जिले सूखाग्रस्त घोषित: सरकार किसानों को देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर
- इंदौर में आज 12 घंटे का शटडाउनः 19 टंकियों से पानी सप्लाई होगी प्रभावित, उधर बिना अनुमति बोरिंग करने वालों पर निगम का कड़ा एक्शन, 3 मशीनों पर जुर्माना
- Burning Truck : NH-130 पर चलती ट्रक बनी आग का गोला, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
- Haryana Dengue Alert: डेंगू के 774 से ज्यादा केस, पंचकूला बना हॉटस्पॉट; 53 हजार लोगों को नोटिस
- LPG डीलर्स का सरकार के खिलाफ विरोध, प्रदर्शन की अनुमति देने से दिल्ली पुलिस का इनकार

