चंडीगढ़. पंजाब में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सूबे का औसत न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ दर्ज किया गया है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक दिन के तापमान में वृद्धि हो सकती है, जबकि रात का तापमान कम हो सकता है।
पंजाब से मॉनसून पूरी तरह लौट चुका है, जिसके साथ ही सूबे का मौसम शुष्क हो गया है। राहत की बात यह है कि लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिल रहा है, लेकिन दूसरी ओर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। बीते दिन सूबे के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सूबे का औसत तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 37.5 डिग्री दर्ज किया गया।

शहरों में अधिकतम तापमान
- फरीदकोट: 37.5 डिग्री
- लुधियाना: 37.2 डिग्री
- मानसा: 36.2 डिग्री
- पटियाला: 36 डिग्री
- फिरोजपुर: 35.2 डिग्री
- अमृतसर: 34.7 डिग्री
- पठानकोट: 34.7 डिग्री
- बठिंडा: 34.9 डिग्री
- फाजिल्का: 34.3 डिग्री
- मोहाली: 34.3 डिग्री
- होशियारपुर: 33.6 डिग्री
- रोपड़: 33.9 डिग्री
- एसबीएस नगर: 33.3 डिग्री
- गुरदासपुर: 32 डिग्री
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र नहीं सौंपा जाता, तो शासकीय कर्मचारी का निलंबन स्वतः माना जाएगा समाप्त
- रविशंकर महाराज बनाम सीबीआई : फोन टैपिंग मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने दोनों पक्षों से मांगा जवाब, 24 जून को होगी अगली सुनवाई
- बैरागीवाला गांव में हत्या के तीन दिन बाद बीजेपी नेता का आज हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने की आरोपी के एनकाउंटर की मांग
- बैंक के 41 लाख डकारे, ससुराल वालों को कराई हवाई यात्रा; फिर ऑनलाइन गेम में हारी रकम, पुलिस के चक्रव्यूह में ऐसे फंसी शातिर महिला कैशियर
- रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक: दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में बैतूल से भोपाल रेफर

