पंजाब में गर्मी का कहर जारी है। आज से तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने पंजाब में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में गरमी का प्रकोप बढ़ेगा। इसके साथ ही 24 व 25 मई को पंजाब में हीट वेव के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने व बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।
इसके बाद 26 मई से पंजाब में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए पंजाब में कई जगहों पर तेज हवाएं चलने व बारिश पड़ने की संभावना जताई है।
इससे पहले बुधवार शाम को तेज आंधी तूफान और बारिश के बाद वीरवार को तापमान में 4.6 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इससे यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे गिर गया है। सबसे अधिक 42.5 डिग्री का पारा बठिंडा व अबोहर का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 4.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है, लेकिन लुधियाना व पटियाला का न्यूनतम पारा भी सामान्य से नीचे दर्ज हुआ है।

अमृतसर का अधिकतम पारा 37.3 डिग्री, लुधियाना का 39.8 डिग्री, पटियाला का 34.8 डिग्री, पठानकोट का 37.6 डिग्री, होशियारपुर का 35.0 डिग्री, फिरोजपुर का 38.3 डिग्री, जालंधर का 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 20.2 डिग्री का न्यूनतम पारा मोहाली का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.1 डिग्री, लुधियाना का 23.6 डिग्री, पटियाला का 22.8 डिग्री, पठानकोट का 24.6, बठिंडा का 25.0 डिग्री, जालंधर का 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।
- “ईरानी द्वीपों पर कोई भी अटैक हुआ तो…पूरे फारस की खाड़ी में बहेंगी खून की नदियां”, ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी
- बिहार कांग्रेस में आर-पार, 17 मार्च को पटना में महासम्मेलन, पार्टी के भीतर सक्रिय स्लीपर सेल को बेनकाब करने की तैयारी
- 2 नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ की कोशिश: पड़ोसी ने घर में घुसकर फाड़े कपड़े, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
- ‘पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था’, राहुल गांधी के बयान से लोकसभा में हंगामा, स्पीकर ने बोलने से रोका
- अदालती जीत के बाद स्वर्ण मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान के साथ टेका मत्था

