शब्बीर अहमद, भोपाल: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने सीजन में पहली बार 16 जिलों में लू (हीटवेव) की चेतावनी जारी की है। अगले चार दिनों तक इन जिलों में गर्म हवाओं का प्रकोप रहने की संभावना है।
इन जिलों में लू का अलर्ट जारी:
रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांदुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट। प्रदेश में कल 25 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।
सबसे गर्म जगहें:
- नौगांव (छतरपुर): 42.4 डिग्री (प्रदेश में सबसे अधिक)
- खजुराहो: 42.2 डिग्री
- रतलाम: 42 डिग्री
- नर्मदापुरम: 41.8 डिग्री
- सतना: 41.7 डिग्री
- मंडला: 41.6 डिग्री
- सीधी: 41.2 डिग्री
- शाजापुर: 41.1 डिग्री
- टीकमगढ़, धार, खरगोन, रीवा: 41 डिग्री
इसके अलावा उमरिया और दतिया में 40.8 डिग्री, श्योपुर, दमोह और रायसेन में 40.4 डिग्री, गुना में 40.3 डिग्री, छिंदवाड़ा, मलाजखंड और बैतूल में 40.2 डिग्री, खंडवा में 40.1 डिग्री तथा सागर में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
प्रदेश के पांच बड़े शहरों का तापमान:
- इंदौर: 40 डिग्री
- ग्वालियर: 40.2 डिग्री
- भोपाल: 39.5 डिग्री
- उज्जैन: 39.7 डिग्री
- जबलपुर: 39.9 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सूखे मौसम के साथ तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, खूब पानी पीने और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

