मोहाली। पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कुछ जिलों में आगे आने वाले दिन सावधानी बरतने की आवश्यकता देखी जा रही है। नदी नाले ऊफान पर हैं जिसके कारण बार बार लोगों को पानी वाली जगहों से दूर रहने की अपील की जा रही है। मोहाली में सुबह से बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के 12 जिलों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इन दो दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि कल यानि 22 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है, जिसके कारण आज राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन कुछ जगहों हल्की बारिश हुई थी। वहीं, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में ओरेंज फ्लैश अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

- MP में सशक्त बन रही पंचायती राज संस्थाएं: 16,773 परियोजना कार्य पूरे, पंचायत प्रोत्साहन योजना में इन 14 जिलों ने किया बेहतर प्रदर्शन
- सीतापुर अग्निकांड का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर देने की प्रक्रिया भी शुरू
- भारत की बेटी बनेगी वाशिंगटन डीसी की मेयर? जीत के लिए बनाया ये जबरदस्त सुपरप्लान
- CG Morning News : मुख्यमंत्री साय जाएंगे जशपुर दौरे पर…भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज… छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदेशभर में प्रदर्शन… शारदा चौक चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस का आंदोलन…
- ‘TMC के पापों का घड़ा भर चुका है, अब हिसाब होगा…,’ कूचबिहार में पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- ये खास मजहब के लोग, बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे

