मोहाली। पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कुछ जिलों में आगे आने वाले दिन सावधानी बरतने की आवश्यकता देखी जा रही है। नदी नाले ऊफान पर हैं जिसके कारण बार बार लोगों को पानी वाली जगहों से दूर रहने की अपील की जा रही है। मोहाली में सुबह से बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के 12 जिलों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इन दो दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि कल यानि 22 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है, जिसके कारण आज राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन कुछ जगहों हल्की बारिश हुई थी। वहीं, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में ओरेंज फ्लैश अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

- UP PET Exam: परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त बसें, चेक करें रूट
- Jharkhand Top News: उड़ान योजना से लेकर ED की कार्रवाई और रेलवे अपडेट और तक, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- Koffee With Karan 9: करण जौहर से बातचीत बंद हुई तो बढ़ गया जाह्नवी कपूर का वजन, एक्ट्रेस ने किया मजेदार खुलासा
- इंस्टाग्राम पर इश्क, शादी का वादा, फिर धोखा: तीन बार गर्भपात का आरोप, अब अश्लील वीडियो वायरल कर गोली मारने की दी धमकी
- 2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर से जुड़ा शराब ठेका घोटाला, तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा और ठेकेदार पर लोकायुक्त की FIR

