अमृतसर. पंजाब में मॉनसून के सक्रिय होने के साथ मौसम में स्पष्ट बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई है। इसके लिए 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन रोपड़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पठानकोट में बारिश की मात्रा नगण्य रही।
मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन अधिकांश जिलों में बारिश न होने के कारण अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, तापमान औसत के आसपास ही रहा। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में तापमान 4.5 डिग्री बढ़कर 34 डिग्री, लुधियाना में 36.1 डिग्री, पठानकोट में 34.6 डिग्री और पटियाला में 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 3-4 दिनों में मौसम में और हलचल देखने को मिल सकती है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि आज पंजाब के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य रहेगा। होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, रूपनगर, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, जालंधर, लुधियाना और कपूरथला में हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना
29 जून को नवांशहर, लुधियाना, संगरूर, मलेरकोटला, पटियाला, मोहाली और रूपनगर जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, मोगा, मुक्तसर, फरीदकोट और बठिंडा में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। 30 जून को पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली, संगरूर, पटियाला और अन्य इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
- फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, खाद्य विभाग ने बताया वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान…
- Mutual Fund SIP Calculator: 15-15-15 Rule से बन सकता है 1 करोड़ का फंड, हर महीने लगाने होंगे 15,000 रुपए
- राहुल गांधी पर बरसीं स्मृति ईरानी, 1980 और 2005 का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा
- Crude Oil Price Today: ब्रेंट क्रूड $115 के करीब, गिरावट के बावजूद ऊंचे भाव; क्या नवंबर में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
- लखनऊ में दिनदहाड़े गोलीबारी, चबूतरा विवाद में ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड कर्मचारी, बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या

