जालंधर। पंजाब में एक बार फिर से भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। वही आगे आने वाले दिनों में मौसम फिर से सामान्य रहने की भी बात कही गई है। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार इस दौरान गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट और नवांशहर जिलों में बारिश होगी। यहां के लोगों को घरों से निकलने के पहले सावधानी बरतना है।
बता दे कि पिछले दस दिनों में बारिश कम हुई थी, लेकिन इस हफ्ते तीन दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। कल जालंधर समेत कई जिलों में बारिश हुई तापमान थोड़ा बढ़कर औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। सबसे ज्यादा पारा फरीदकोट में 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

कमजोर हो रहा मानसून
भारी बारिश के बाद पंजाब में मानसून कमजोर हो रहा है। 1 जून से 10 अगस्त तक राज्य में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 7 फीसदी कम बारिश हुई है। इस दिनों में राज्य में 279.1 मिमी बारिश सामान्यतः: होती है, लेकिन इन दिनों में मात्र 259.9 मिमी ही बारिश हुई है।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से रौंदा, 3-0 से किया क्लीन स्वीप, हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी और नंदनी की घातक गेंदबाजी से मिली जीत
- चुनाव आयोग से सपा की गुहार: ‘आगरा में BJP प्रत्याशी के समर्थकों को मिली पोलिंग ड्यूटी’, जानिए पूरा मामला
- डीग में 13 साल के जुड़वा भाइयों की हत्या, मां गिरफ्तार
- कोटा में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, चार बच्चों की तलाश में SDRF-NDRF तैनात
- श्मशान में युवकों को टोका, देर शाम परिवार के घर पर फायरिंग

