लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अतिवृष्टि, आंधी और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को पीड़ितों को 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का आंकलन किया जाएगा. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड पर उतरने, प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाने और अधिकारियों को पीड़ित परिवारों से संवाद करने का निर्देश दिया है.

बता दें कि यूपी में अब मौसम करवट ले रहा है. प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो गई है. जिस वजह से प्रदेश में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि का सिलसिला शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा हो सकती है. जो कि खतरनाक है. विभाग ने इसे लेकर सख्त चेतावनी जारी की है साथ ही लोगों को घरों से ना निकलने और सतर्क रहने का सुझाव दिया है.

इसे भी पढ़ें : हीट वेव और भीषण गर्मी को लेकर सीएम योगी का निर्देश, कहा- अलर्ट रहे प्रशासन

मौसम विभाग के मुताबिक करीब 60 जिलों में ओलावृष्टि होने की संभावना है. वहीं 10 से ज्यादा जनपदों में बारिश हो सकती है. इसे लेकर विभाग ने रेड अलर्ड जारी किया है. विभाग की मानें तो 48 से 72 घंटों के दौरान राज्य में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम के अनुसार प्रयागराज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, झांसी, बदायूं, जालौन, महोबा ललितपुर और हमीरपुर, में रेड अलर्ट जारी किया गया है.