अमृतसर। पंजाब में सोमवार से मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों में अधिक वर्षा देखने को मिली है। वही मौसम विभाग में आने वाले दिनों को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाली 13 तारीख से लेकर 15 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश हो सकती है, यही कारण है कि लोगों को पहले से ही सावधानी बरतने को कहा गया है।
विभाग के अनुसार राज्य में 13 से 15 अगस्त के बीच भारी वर्षा हो सकती है। 16 अगस्त से मौसम फिर साफ हो जाएगा। विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। उधर, हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी है। शिमला, सिरमौर, मंडी और कांगड़ा में सोमवार को वर्षा हुई।
सिरमौर जिले में पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कफोटा उपमंडल के हैवना के पास कालीढांग में भूस्खलन के चलते सोमवार सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक यातायात ठप रहा। पंजाब के अगर शहरों की बात करें तो चंडीगढ़ में 3.2 MM, अमृतसर में 0.5 MM, पटियाला में 2.4 MM, पठानकोट में 27.5 MM, रूपनगर में 10.8 MM और एसबीएस नगर में 9.0 MM वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण दिन का तापमान कई जिलों में 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

नदी नाले ऊफान पर
आपको बता दे कि पंजाब के अधिकांश नदी नाले उफान पर है, वही बांधों की स्थिति थी अब चिंताजनक होती जा रही है। ब्यास नदी भांगड़ा दाम में लगातार जल स्तर बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण लोगों को सावधानी बार रखने की अपील की जा रही है बीते दिन ब्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा था जिसके कारण किसान काफी परेशान रहे।
- शादी की खुशिया पलभर में राख: आग लगने से नकदी-गहने और शगुन का सामान जलकर खाक; 12 लाख का नुकसान
- मुंबई की लाइफलाइन Mumbai Local 10 घंटे ठपः रेलवे ट्रैक पर 3 युवकों के शव मिलने से मची सनसनी, इसमें दो दोस्त
- बेगूसराय में JDU जिला कमेटी का विस्तार, 31 उपाध्यक्ष और 33 महासचिव बनाए गए
- ग्राउंड पर ‘दंगल’, शादी में ‘मंगल’! कांग्रेसी विधायक की बेटी संग BJP नेता के बेटे के फेरे; राजनीति के इस नए ‘गठबंधन’ से हड़कंप!
- मिस्र की संसद ने दी राष्ट्रपति अब्देल फतह को हरी झंडी, सऊदी को मिलेगा मिलिट्री सपोर्ट

