चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (1 सितंबर 2025) राज्य के 8 जिलों- पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
इसके अलावा, 7 जिलों- अमृतसर, तरनतारन, मोगा, लुधियाना, संगरूर, मोहाली और पटियाला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में भी भारी से अति भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और बादल गरजने की आशंका है। वहीं, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला और मानसा के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है, जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, लुधियाना, संगरूर, पटियाला और मोहाली के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला और मानसा के अधिकांश क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
3 सितंबर तक स्कूल बंद
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य में बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए 3 सितंबर तक सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा
