शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरा जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज सतना और पन्ना जिले में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 32 जिलों में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।

READ MORE: MP MORNING NEWS: राजेंद्र भारती मामले में आज आ सकता है फैसला, 8 साल बाद मप्र पुलिस को मिले 436 नए एसआई और सूबेदार, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

मध्य प्रदेश मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। बड़े शहरों भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर 4 इंच तक बारिश की संभावना जताई है।

अगले 4 दिनों का अलर्ट 

प्रदेश में अगले चार दिन अलग-अलग जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

  • भोपाल, रायसेन, खंडवा, खरगोन, नीमच, बड़वानी, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलिराजपुर, धार, बुरहानपुर
  • मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा
  • ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर
  • जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी
  • रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी
  • सतना और पन्ना जिले में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m