चंडीगढ़। पंजाब में लगातार बढ़ती ठंडी के बीच में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। ठंड और कोहरे के साथ जनवरी के अंतिम पड़ाव में एक बार फिर से झमाझम बारिश हो सकती है, वही फरवरी महीने की शुरुआत तक मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान भी जताया गया है।
लोगों को बारिश के कारण और अधिक ठंडी का समाना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
1 फरवरी को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 2 फरवरी को भी कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।
तेज हवा की चेतावनी जारी
अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में इस दौरान बर्फबारी भी हो सकती है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में ठंड और बारिश के रूप में दिखेगा। फिलहाल पंजाब में 30 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड, कोहरे और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
- Haryana News Today: विकास कार्यों की सौगात से लेकर सियासत, जन-आंदोलन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की खबरों पर एक क्लिक में डालें नजर
- भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग, राजधानी पहुंचे बेरोजगार युवाओं ने सरकार से लगाई गुहार
- Today’s Top News: ‘बाबा’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग… बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत… एकतरफा प्यार में युवती की हत्या… महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी… रायपुर के स्टेडियम में नहीं होंगे क्रिकेट मैच… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- सियासी बवाल के बीच CM हाउस पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री से की मुलाकात, भोपाल पहुंचते ही आशुतोष तिवारी के लिए कही थी ये बात
- गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- सपा का इतिहास रामभक्तों के खून से सना

