पंजाब में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। पानी का जलस्तर नदी नालों में बढ़ता ही जा रहा है। लोगों को बार-बार अलर्ट रहने का सुझाव दिया जा रहा है। साथ ही लोगों को दरिया नदी, नाले के पास लोगों को नहीं जाने के निर्देश दिए गए है।
पंजाब के लोगों के लिए भी खतरे की घंटी बज गई है और राज्य की नहरों और नालों में पानी बढ़ाने के साथ निगम और प्रशासन की चिंता बढ़ रही है। बुधवार रात मोहाली जिले के डेरा बस्सी इलाके में घग्गर दरिया का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पानी काजवे (अस्थायी पुल) के ऊपर से बहने लगा। घग्गर दरिया का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंचने का पता लगा है। पंचकूला से ज़ीरकपुर शहर के ढकोली इलाके से होते हुए डेरा बस्सी, अंबाला और दिल्ली जाने वाला यातायात काजवे से पानी गुजरने के कराण बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

वहीं दूसरे ओर पौंग डैम में पानी का स्तर बढ़ गया है। होशियारपुर के पास शाह बैराज नहर में भी पानी का स्तर बढ़ गया है। लगातार बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए प्रशासन द्वारा लोगों को दरिया से दूर रहने की अपील की गई है। पंजाब के अन्य स्थानों में भी जल स्तर बढ़ रहा है। मंडी जिले में स्थित पंडोह डैम पूरी तरह भर गया है, जिसके कारण जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए इसके सभी पांच गेट खोल दिए गए हैं। फिलहाल बांध से 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस पानी के बहाव के कारण ब्यास दरिया में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए मंडी जिला प्रशासन और नगर निगम लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सचेत कर रहा है।
- इटली में बुर्का-नकाब पर लग सकती है रोक, स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या भी होगी सीमित
- 458 करोड़ की चंबल-कोतवाल जल परियोजना, ग्वालियर तक पहुंचेगा रोज 150 MLD पानी, ग्वालियर-मुरैना के लिए बनेगी जीवनरेखा
- Asian Games 2026: 21 सितंबर को भारतीय एथलीट इन इवेंट्स में दिखाएंगे दमखम, टेबल टेनिस में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत, कबड्डी टीम भी करेगी आगाज, देखें शेड्यूल
- भारत का BRICS देशों को निर्यात 34% बढ़ा, ड्रैगन शीर्ष पर काबिज
- Haryana Top News : हरियाणा में 46 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी, CID इंस्पेक्टर 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार,किसानों के लिए आज बड़ा अपडेट, 21 सितंबर से खुलेगा फसल पंजीकरण पोर्टल समेत दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर…



