चंडीगढ़। पंजाब के कई इलाकों में आज सुबह से मौसम ने करवट ली है। जिसके कारण यहां पर हल्की सी मध्यम बारिश देखी गई है। अचानक हुई बारिश के कारण मौसम एक तरफ ठंडा हुआ है, वही दशहरा का आयोजन करने वाले आयोजकों की चिंता बढ़ गई है। रावण भीगने के कारण इसे जलन के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में और भी बारिश होने की संभावना ज्यादा ही गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 1 से 4 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

इसके बाद 4 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी असर सक्रिय होने वाला है, जिसके चलते 5 और 7 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 6 अक्टूबर को अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने और सड़क पर निकलते समय विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।
- अस्पताल मैनेजर ने डॉक्टर से मांगी रंगदारी, कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा और लगाया यौन शोषण का गंभीर आरोप
- ‘नहीं लेने देंगे निर्दोषों की बलि’, तेजस्वी ने रोशन यादव मौत मामले में NHRC को लिखा पत्र
- दिल्ली में पतंग लूटने के चक्कर में हादसा, नाले में गिरा 15 वर्षीय किशोर, रेस्क्यू जारी
- रात 3 बजे PICU में क्या हुआ? बच्ची की मां ने लगाया बैड टच का आरोप, CCTV के बाद डॉक्टर सस्पेंड
- पाकिस्तान को दनादन सप्लाई हो रहे ड्रोन, तुर्किये से 60 घंटे में दर्जनों सैन्य विमान पहुंचे ; बलूचिस्तान में बड़े ऑपरेशन की तैयारी

