भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें वडोदरा से सांसद डॉ. हेमांग जोशी को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की कमान सौंपी गई है। नीट पेपर लीक के बाद देश भर में हुए ऐतिहासिक Gen Z प्रोटेस्ट के बीच युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए बीजेपी का यह कदम बेहद रणनीतिक माना जा रहा है।

डॉ. हेमांग जोशी: संक्षेप में पहचान

  • जन्म एवं शिक्षा: 31 जनवरी 1991 (पोरबंदर, गुजरात)। वडोदरा की प्रसिद्ध महाराजा सयाजीराव (MS) यूनिवर्सिटी से फिजियोथेरेपी की शिक्षा।
  • राजनीतिक सफर: महज 33 साल की उम्र में वडोदरा से लोकसभा सांसद बने और मात्र 35 साल की उम्र में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचे।

प्रमुख राजनीतिक पड़ाव:

अप्रैल 2024: वडोदरा से लोकसभा उम्मीदवार घोषित।
मई 2025: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ डेलिगेशन में गुजरात के इकलौते सांसद प्रतिनिधि।
नवंबर 2025: गुजरात में SIR (विशेष निवेश क्षेत्र) के प्रभारी।
दिसंबर 2025: गुजरात बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष।
17 अगस्त 2026: BJYM के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त।

नितिन नवीन की टीम में क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी?

1.केंद्रीय नेतृत्व की पसंद: गुजरात में युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहते हुए उनके अभिनव प्रयोगों और डिजिटल बैठकों ने गृह मंत्री अमित शाह और बी.एल. संतोष का ध्यान खींचा।

2.क्लीन इमेज और लो-प्रोफाइल: पढ़ा-लिखा, सौम्य स्वभाव, टेक-सेवी और किसी भी विवाद से दूर रहने वाला व्यक्तित्व

3.डिजिटल कनेक्टिविटी: अपने वडोदरा कार्यालय में ‘डिजिटल एमपी’ पहल की शुरुआत की, जो काफी चर्चित रही।

4.बहुभाषी और टेक-फ्रेंडली: हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती पर मजबूत पकड़ के साथ युवाओं और Gen Z से सीधे संवाद साधने में सक्षम।

संसद भवन में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल रहे डॉ. हेमांग जोशी के कंधों पर अब देश भर के युवाओं को एकजुट करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें