शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 26 टन गोमांस तस्करी मामले में नया मोड़ आया है। मुख्य आरोपी असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। हेमंत कटारे ने लिखा: “असलम चमड़ा का ‘चमड़ा उधेड़ने’ की बात करने वाले भाजपाई मित्रों, सच्चाई ये है कि आपके नेताओं की कृपा से उसे जमानत मिल गई और आप सड़क पर नारेबाज़ी करते रह गए!”

READ MORE: मुस्लिम डॉक्टर पर हिंदू युवती से रेप और ब्लैकमेल का आरोप: नशीला इंजेक्शन देकर बनाए संबंध, आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के घर तोड़-फोड़कर लगाई आग  

उन्होंने आगे कहा कि पूरे मामले की चाबी भोपाल नगर निगम के एक गर्ग इंजीनियर के पास है, जिसका नाम करोड़ों की लेन-देन में सामने आ रहा है। कटारे ने सवाल उठाया कि क्या यह संयोग है कि वही इंजीनियर 10 दिन के अवकाश पर गया और उसकी लोकेशन से हैदराबाद की कई यात्राएं सामने आ रही हैं?

READ MORE: प्रेम प्रसंग में कटा बवाल: दबंगों ने महिला सरपंच के जेठ को पीटा, मुंह पर कालिख पोत पहनाई जूतों की माला, बाजार में निकाला जुलूस  

कटारे ने मांग की है कि इंजीनियर की निष्पक्ष जांच हो और टोपी वाले मंत्री की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अब जवाब लेकर रहेगी। बता दें कि इस मामले में असलम चमड़ा को जमानत मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध किया था जिसके बाद NSA के तहत दोबारा कार्रवाई भी हुई। भाजपा की ओर से अभी तक इस पोस्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m