Dharm Desk – सनातन परंपरा में नारियल को शुभता और समर्पण का प्रतीक कहा गया है। यही वजह है कि शादी-विवाह, गृह प्रवेश, हवन या किसी दूसरे मांगलिक कार्य में नारियल का उपयोग जरूर किया जाता है। इसे संस्कृत में ‘श्रीफल’ कहा जाता है। पूजा में नारियल अर्पित करने का भाव अपने अहंकार और अज्ञान के आवरण को हटाकर ईश्वर के सामने स्वयं को समर्पित करने से जोड़ा गया है।

नारियल का बाहरी कठोर आवरण मनुष्य के अहंकार का प्रतीक माना है, जबकि अंदर का सफेद हिस्सा शुद्धता और ज्ञान का संकेत देते हुए होता है। इसी कारण पूजा-पाठ में श्रीफल को विशेष स्थान मिला है।
नारियल से जुड़ी एक कथा
आदि शंकराचार्य से भी जुड़ी कथा में कहा जाता है कि पुराने समय में बलि की परंपरा को समाप्त करने के उद्देश्य से नारियल को प्रतीकात्मक रूप से अर्पित करने की परंपरा आगे बढ़ी। इसकी बनावट को मानव शरीर से जोड़कर भी समझया जाता है।
धार्मिक परंपराओं में नारियल से जुड़े कई उपाय भी बताए गए हैं। इनका इस्तेमाल अलग-अलग समस्याओं के लिए किया जाता है।
- नारियल का उपाय नजर दोष के लिए
अगर परिवार में किसी व्यक्ति पर नजर दोष का असर होने की आशंका हो तो नारियल का उपाय किया जाता है। इसके लिए नारियल पर लाल धागा या कलावा लपेटें। इसके बाद इसे उस इंसान के सिर के ऊपर से 7 बार उतारकर बहते जल में प्रवाहित करने की परंपरा है। इस उपाय को नजर दोष दूर करने के लिए किया जाता है। धार्मिक कार्य होने के कारण इसे श्रद्धा के साथ करना चाहिए।
- शनि की साढ़े साती और ढैय्या के लिए उपाय
शनि से जुड़ी परेशानियों में भी नारियल का उपाय किया जाता है। इसके लिए एक नारियल के साथ थोड़े जौ और काली उड़द लें। 3 चीजों को एक साथ लेकर व्यक्ति के सिर के चारों ओर 4 बार घुमाएं।
इसके बाद इन्हें बहते जल में प्रवाहित करने की परंपरा है। इसे शनि संबंधी बाधाओं को शांत करने का उपाय माना जाता है।
- कर्ज और आर्थिक परेशानी के लिए उपाय
कर्ज से परेशान लोग मंगलवार के दिन नारियल से जुड़ा एक उपाय कर सकते है नारियल पर चमेली का तेल और सिंदूर लगाकर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद इसे भगवान गणेश के चरणों में अर्पित करें।
पूजा के दौरान ऋणमोचक स्तोत्र का पाठ करें। इसे आर्थिक संकट और कर्ज से राहत की कमना के साथ किया जाता है।
- धन-वैभव के लिए लघु नारियल के उपाय
तिजोरी में धन वृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के सामने 11 छोटे-छोटे नारियल रखें। इसके बाद लक्ष्मी गायत्री मंत्र का दो माला जाप करें। पूजा पूरी होने के बाद इन नारियल को लल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने की परंपरा है। दीपावली के अगले दिन इन्हें जल में प्रवाहित किया जा सकता है।
समृद्धि के लिए 5 छोटे-छोटे नारियल स्थापित करके उन पर केसर से तिलक करें। तिलक लगाते समय ‘ऐं ह्लीं श्रीं क्लीं’ मंत्र का 27 बार जाप करने की विधि बताई जाती है।
रसोई में अन्नपूर्णा कृपा के लिए घर में अन्न और धन की कमी न रहे, इसके लिए 11 छोटे नारियल पीले कपड़े में बांधकर रसोई के पूर्वी हिस्से में रखने की परंपरा है।



