Dharm Desk – घर में तुलसी का पौधा होना हिंदू परिवारों की पुरानी परंपरा का हिस्सा रहा है। सुबह की शुरुआत तुलसी को जल चढ़ाने और शाम को दीपक लगाने की परंपरा आज निभाई जाती है। धार्मिक दृष्टि से तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय माना गया है। इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। यही वजह है कि पूजा-पाठ से लेकर हर एक धार्मिक अनुष्ठा में साथ घर की सुख-शांति और समृद्धि से जुड़े कई उपायों में भी तुलसी का प्रयोग खास माना जाता है। कई बार परिवार में बिना किसी बड़ी वजह के तनाव बना रहता है। कारोबार में लगातार नुकसान होता है या घर में किसी खास मनोकामना के पूरा होने का इंजातर रहता है। ऐसे समय में धार्मिक परंपराओं में तुलसी से जुड़े कुछ सरल उपाय बताए गए हैं।

- आपसी प्रेम के लिए रसोई के पास तुलसी का पौधा रखें
घर में तुलसी का पौधा ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां उसकी नियमित रूप से देखभाल हो सके। रसोई के आस-पास तुलसी का पौधा रखने को परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और भाईचारा बनाए रखने वाला बताया गया है।
सुबह और शाम तुलसी के नीचे देशी घी का दीपक जलाएं। इसके आस-पास गंदगी या सूखे पत्तों का ढेर न लगने दें । माना जाता है कि स्वच्छ स्थान पर तुलसी की नियमित पूजा करने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। - संतान की कामना वाले दंपती करें तुलसी नामाष्टक का पाठ
जिन दंपत्तियों को लंबे समय से संतान सुख की प्रतीक्षा है, उनके लिए तुलसी नामाष्टक का पाठ करने की धार्मिक परंपरा बताई गई है। ऐसे दंपती श्रद्धा के साथ तुलसी नामाष्टक का पाठ कर सकते है । धार्मिक मान्यता में इसे संतान सुख की कामना से जुड़ा पाठ माना गया है। - नए घर में प्रवेश के समय रखें ये चीजें
नए मकान में गृह प्रवेश करते समय तुलसी का पौधा, भगवान श्रीहरि नारायण की तस्वीर या प्रतिमा और जल से भरा कलश साथ ले जाने की परंपरा भी बताई गई है। मान्यता है कि इससे नए घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन-धान्य की कमी नहीं रहती। - नहाने के पानी में डालें तुलसी के पत्ते
रोज सुबह स्नान करते समय पानी में तुलसी के कुछ पत्ते डालकर स्नान करने की परंपरा भी है । धार्मिक मान्यता में तुलसी युक्त जल से स्नान को पुण्यदायी माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति के कामकाज में शुभता और सफलता बनी रहने की कामना की जाती है। - यह उपाय कारोबार में लगातार नुकसान हो तो करें
यदि व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा है तो गुरुवार के दिन तुलसी के आसपास उगी घास या अनचाही वनस्पति को निकालकर पीले कपड़े में बांधने का उपाय बताया गया है । इसे अपने व्यापार स्थल पर रखने की धार्मिक मान्यता है । माना जाता है कि श्रद्धा से किए गए, इस उपाय से कारोबार में चल रही परेशानियां दूर होने और लाभ के रास्ते खुलने की कामना की जा सकती है।


