सुरेश पांडेय, सिंगरौली। देवसर जनपद की कठदहा पंचायत में जी राम जी योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मामले में जिला पंचायत सीईओ ने 9 फरवरी को पांच लोगों को नोटिस जारी की और 12 तारीख तक जवाब मांगा पर आज दिनांक तक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की गई है। लोगों में चर्चा है कि क्या ऐसे में भ्रष्टाचार खत्म होगा। अब देखना है कि क्या नोटिस से ही काम चलेगा कि दोषियों पर गाज गिरेगी
पुरानी फोटो अपलोड कर फर्जी उपस्थिति
देवसर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कठदहा में महात्मा ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना जी राम जी मजदूरों को काम देने के बजाय कागजों और मोबाइल एप के जरिए फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है। तकनीक का खुला दुरुपयोग जी रामजी की मोबाइल मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजाक बनाते हुए रोजगार सहायक द्वारा कार्यस्थल पर मौजूद मजदूरों की लाइव फोटो अपलोड करने के बजाय, मोबाइल स्क्रीन पर मौजूद पुरानी फोटो, किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर या प्रिंटर से निकाली गई फोटो अपलोड कर फर्जी उपस्थिति दर्ज की गई है।
रोजगार सहायक, मेट और सरपंच की मिलीभगत
फोटो किसी की, नाम किसी और का पोर्टल पर दर्ज नाम किसी लाभार्थी का होता है, जबकि अपलोड की गई फोटो किसी अनजान व्यक्ति की जो कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के स्पष्ट दिशा निर्देशों का उल्लंघन है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में रोजगार सहायक, मेट और सरपंच की मिलीभगत से फर्जी मस्टर रोल तैयार किए जा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद जिला प्रशासन की चुप्पी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। जब आए दिन फर्जी अटेंडेंस और बिल भुगतान के मामले सामने आ रहे हैं, तो जनपद पंचायत, जिला पंचायत के अधिकारी अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे, क्या संरक्षण में फल-फूल रहा है घोटाला?
छुट्टी के दिन मैं बयान नहीं दूंगा
कठदहा सहित आसपास की पंचायतों के मस्टर रोल की उच्च स्तरीय जांच हो। फर्जी फोटो अपलोड करने वाले रोजगार सहायकों व मेटों को तत्काल सेवामुक्त किया जाए। गबन की गई राशि की रिकवरी की जाए और यह सुनिश्चित हो कि मनरेगा का लाभ वास्तविक श्रमिकों तक ही पहुंचे। यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच हुई, तो कई बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। अब जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई ही तय करेगी कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा है या घोटालेबाजों के साथ। मामले में जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे से बाइट लेने का प्रयास किया गया तो उनका कहना है कि आज छुट्टी के दिन मैं बयान नहीं दूंगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


