बरनाला. बरनाला पुलिस ने करोड़ों रुपए की डेढ़ किलो हैरोइन सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस कप्तान अशोक कुमार पी.पी.एस., उपकप्तान राजिंद्रपाल सिंह पी.पी.एस., सतवीर सिंह पी.पी.एस. और सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर बलजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सहायक थानेदार दलजीत सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर नायब सिंह (सी.आई.ए. बरनाला) की टीम ने गोबिंद सिंह (22), निवासी गुरु तेग बहादुर नगर और संदीप पंडित (20) निवासी प्रेम नगर को एक्स.यू.वी. गाड़ी (नंबर डी.एल. 10सी.टी.-1394) के साथ बरनाला-मोगा हाईवे के पास रामसर कोठे से काबू किया।

कार्रवाई के दौरान उपकप्तान सतवीर सिंह की उपस्थिति में गाड़ी की तलाशी ली गई जिसमें से 1.39 किलो नशीला पदार्थ (हैरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद तीसरे आरोपी हरप्रीत सिंह हैपा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने यह नशा कहां से लिया था और आगे किस नैटवर्क तक इसे सप्लाई करना था। इस संबंध में गहरी जांच जारी है। गोबिंद सिंह और संदीप सिंह दोनों के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मुकद्दमे दर्ज हैं।
- KKR vs MI IPL 2026: कोलकाता ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा, पांडेय-पॉवेल ने खेली मैच विनिंग पारी
- निजी स्कूलों की मनमानी पर सरकार सख्त, फीस, किताब और ड्रेस खरीद की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए निगरानी व जांच समितियों का गठन
- चेकिंग में भाई का कटा चालान, पुलिस वाहन के ऊपर चढ़ गई बहन, हाई वोल्टेज ड्रामा देख हर कोई हुआ हैरान
- छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, AICC ने जारी की नई सूची, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …
- ‘गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं…’, CM योगी ने लोक निर्माण विभाग की 2026-27 कार्ययोजना की समीक्षा, कहा- तय समय में काम पूरा करें
