रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचे। इतिहास में पहली बार किसी न्यायाधीश ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर के हर हिस्से का बारीकी से मुआयना किया। बता दें कि 2 अप्रैल को इंदौर हाईकोर्ट में भोजशाला मामले की सुनवाई होनी है।
हाईकोर्ट जज के साथ प्रशासनिक दल भी पहुंचा भोजशाला
भोजशाला में हाईकोर्ट जज के साथ धार कलेक्टर, DIG, SP मयंक अवस्थी, SDM राहुल गुप्ता, सीएसपी सुजावल जग्गा और तहसीलदार सहित प्रशासनिक दल पहुंचा। बता दें कि हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से लगाई गई याचिका पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने 98 दिन तक भोजशाला का वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया था। इस रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पर हाईकोर्ट में रखा गया।
पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद
हाईकोर्ट ने इस वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट को सभी पक्षकारों को उपलब्ध करवाया ताकि वह अपना पक्ष रख सकें। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लिया गया है। इसी कड़ी में सुनवाई से पहले इंदौर हाईकोर्ट के जज का एक दल भोजशाला में ग्राउंड रियलिटी चेक करने पहुंचे। इस दौरान भोजशाला परिसर और बाहर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

