चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू की याचिका पर सुनवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया है।
सिंगल बेंच में हुई सुनवाई के दौरान संधू के वकील ने कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट की डबल बेंच ने पहले सरकार को इस इंटरव्यू में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों के नाम उजागर करने का आदेश दिया था, लेकिन सरकार ने इस आदेश का पालन नहीं किया और केवल जूनियर अधिकारी को निशाना बनाया गया।
संधू के वकील ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को इस मामले में बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल बेंच ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी जूनियर अधिकारी को बलि का बकरा नहीं बनाया जाना चाहिए और वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता का खुलासा होना चाहिए। इसके बावजूद, सरकार ने उन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जो उस समय जिम्मेदारी में थे।
वकील ने यह भी स्पष्ट किया कि जब लॉरेंस बिश्नोई सीआईए खरड़ में था, तब वह कभी भी संधू की कस्टडी में नहीं था, बल्कि वह एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की कस्टडी में था।हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सभी दलीलों को सुनने के बाद आदेश दिया कि इस मामले में डिवीजन बेंच द्वारा जारी नोटिस और संबंधित केस की पूरी फाइल 30 जुलाई को कोर्ट में पेश की जाए।

गौरतलब है कि 3 जून को हुई पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिए थे कि गुरशेर संधू से जुड़े सभी सबूत सीलबंद लिफाफे में पेश किए जाएं और यह भी स्पष्ट किया जाए कि जब बिश्नोई सीआईए खरड़ परिसर में था, तब उसकी सुरक्षा व्यवस्था किसके अधीन थी। इस मामले की अगली सुनवाई अब 30 जुलाई को होगी।
- 3 लड़कियां, 3 बैग और नशे की खेपः ट्रेन से ले जाया जा रहा था 11 लाख से अधिक का गांजा, जानिए फिर पुलिस ने प्लान पर कैसे फेरा पानी…
- जमुई-नवादा के लिए ऐतिहासिक दिन आज, समृद्धि यात्रा के तहत अरबों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश
- MP में 7 लोग जिंदा जले: आग की चपेट में आया पूरा परिवार, वीडियो आया सामने
- ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खुलवाने के लिए अमेरिका ने अपनी ताकत झोंकी, ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बंकर बस्टर बम
- CG Assembly Budget Session : बजट सत्र का 13वां दिन आज, सदन में गूंजेंगे जंबूरी अनियमितता और स्कूल युक्तियुक्तकरण के मुद्दे
