परवेज खान, शिवपुरी। भ्रष्टाचार के आरोप झेल रही नगर पालिका अध्यक्ष एवं अध्यक्ष पति की दबंगई सामने आई है। दोनों अध्यक्ष और अध्यक्ष पति ने अकाउंटेंट से अभद्रता कर कैशबुक व अन्य फाइल अपने साथ ले गए। इस दौरान सीएमओ को लेकर भला बुरा कहा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
अध्यक्ष गायत्री व पति संजय की करतूत
दरअसल नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा व उनके पति संजय ने बीते दिनों नगर पालिका कार्यालय में आकर अकांउटेंट के साथ अभद्रता की। जिन ठेकेदारों के लाखों रुपए के भुगतान होने थे, वह सभी फाइल जबरन अपने साथ ले गए। अकाउंटेंट को धमकाया कि हमसे बिना पूछे नहीं होगा किसी का भुगतान। सीएमओ को लेकर भी भला बुरा बोला। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
दिल दहलाने वाली घटनाः हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आया ट्रैक्टर, 2 लोग जिंदा जले, दो घायल,
अकाउंटेंट ने दर्ज कराई शिकायत
अकाउंटेंट ने अभद्रता और फाइल ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। मामले में नपा अध्यक्ष से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सकी। सीएमओ इशांक धाकड़ ने फोन पर बताया कि अकाउंटेंट ने लिखित शिकायत उनसे की है। नपा अध्यक्ष एवं उनके पति जबरन कैशबुक एवं फाइल ले गए है। बिना रिसीविंग दिए फाइल उनके घर रहती है। साथ ही अकाउंटेंट ने अपने साथ अभद्रता किये जाने की शिकायत भी की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

