सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एनसीएल की निगाही परियोजना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एनसीएल के एक क्रेन चालक पर बैरियर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ कथित मारपीट, सीसीटीवी कैमरा और बैरियर तोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के बाद नवानगर थाने में एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो क्या एनसीएल प्रबंधन अपने कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई करेगा।
READ MORE: करोड़ों की लागत, पहली बारिश में जलभराव! अटल भवन पर उठे गंभीर सवाल
जानकारी के मुताबिक, निगाही परियोजना में कार्यरत क्रेन चालक दद्नु कुशवाहा ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपने वाहन से बैरियर पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि वाहन पर अधिकृत ऑटोमैटिक पास नहीं था, जिसके चलते सुरक्षा कर्मियों ने नियमों के अनुसार बैरियर खोलने से इनकार कर दिया।
आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर चालक ने वाहन से लाठी निकाली और बैरियर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। इतना ही नहीं, बैरियर को भी नुकसान पहुंचाया गया। आरोप यह भी है कि उसने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुलाकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की।
READ MORE: सतना में गर्ल्स स्कूल की बाउंड्री ढही, छात्रा समेत तीन लोग मलबे में दबे, एक गंभीर घायल
बताया जा रहा है कि इस हमले में दो सुरक्षा गार्ड घायल हुए, जिनका इलाज कराया गया। मामले की शिकायत नवानगर थाने में दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। अब निगाहें एनसीएल प्रबंधन पर हैं। यदि जांच में आरोप सही साबित होते हैं तो क्या कंपनी अपने कर्मचारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी या मामला सिर्फ एफआईआर तक ही सीमित रह जाएगा फिलहाल एनसीएल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

