अमृतसर. हौसले बुलंद है तो परेशानी हार जायेगी ये बात अमृतसर की एक साहसी महिला ने सच कर दिखाई है। महिला ने अकेले तीन बदमाशो को हराया है। ये तीन बदमाश इस महिला के घर में लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे, लेकिन महिला ने अकेले ही अपने घर की सुरक्षा की।
मामला शहर के वेरका इलाके का है। स्टार एवेन्यू निवासी जगजीत सिंह की पत्नी मनदीप कौर ने बताया की उसके पति गहनों की दुकान चलाते हैं। रोजान की तरह पति सुबह अपनी दुकान पर चले गए थे। वह अपने बेटे अभिनूर सिंह (10) और बेटी नूर कौर (6) के साथ घर में अकेली थी इस दौरान ही तीन हथियारबंद लुटेरे घर में घुस आए।

इस समय महिला दोपहर को अपनी ननद से फोन पर बात कर रही थी कि 3.30 के करीब हथियारों से लैस तीन लुटेरे घर की दीवार को फांद कर घर के अंदर दाखिल हुए। हालत को देखते हुए महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया और दरवाजे बंद कर लिए। लुटेरे दरवाजा तोड़ने में नाकाम रहे और भाग गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- PoK के अहम रास्तों पर पाकिस्तान बना रहा ‘मरकज’ और मस्जिदें, आतंकी नेटवर्क की कर सकती हैं मदद
- अक्टूबर सेल्स रिपोर्ट: पेट्रोल कारों की रफ्तार थमी, CNG और EV ने बाजार में जमाया कब्जा
- दिवाली शॉपिंग पार्सल का झांसा देकर 78 हजार की ठगीः क्राइम ब्रांच की तत्परता से 75 हजार रुपये हुए रिफंड
- राहुल गांधी के ‘साजिश’ वाले आरोप पर ललन सिंह का पलटवार, बताया आधार और EPIC नंबर का पूरा सच
- Tata Safari EV Launch, Range & Feature Details: महिंद्रा XEV 9S से मुकाबले को तैयार टाटा, 600 Km रेंज के साथ 2027 में एंट्री ले सकती है सफारी EV
