किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, जिन्हें बुधवार शाम पुलिस ने हिरासत में लिया था को इलाज के लिए जालंधर स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) अस्पताल ले जाया गया। उन्हें सुबह 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाया गया धरना
पंजाब सरकार ने बुधवार रात पुलिस की मदद से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने से जारी किसान आंदोलन को हटा दिया। बुलडोज़र की मदद से दोनों बॉर्डरों पर बनाए गए मंचों को तोड़ दिया गया और टेंट भी हटा दिए गए।
दूसरी ओर, हिरासत में लिए गए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच जालंधर ले जाया गया। पुलिस काफिले के साथ उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे अस्पताल परिसर को छावनी में बदल दिया गया।

रेस्ट हाउस में हाई-टेक एंबुलेंस तैनात
इलाज के बाद डल्लेवाल को जालंधर कैंट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया। वहां मीडिया कर्मियों को प्रवेश से रोक दिया गया। गेस्ट हाउस के अंदर हाई-टेक एंबुलेंस और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा इतनी कड़ी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सख्ती से जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और निजी वाहनों में यात्रा कर रहे लोगों की भी कड़ी जांच की जा रही है।
शंभू बॉर्डर पर हाईवे खोलने का काम जारी
गुरुवार को शंभू बॉर्डर पर हाईवे खोलने का काम तेजी से जारी रहा। पटियाला के एसएसपी खुद मौके पर मौजूद थे और पुलिस टीम के साथ सड़क को साफ करवाने में जुटे हुए थे। वहीं, हरियाणा प्रशासन भी सड़क खोलने के लिए तेजी से काम कर रहा है। राजपुरा के एसडीएम ने उम्मीद जताई कि आज या कल तक सड़क का एक हिस्सा खोल दिया जाएगा।
- एक पता, एक मोबाइल, तीन फर्म! MP में 10 करोड़ के टेंडर का बड़ा फर्जीवाड़ा, सरकार को सस्ते पार्ट्स महंगे दामों में बेचकर लगाया चूना!
- ट्रम्प-सरकार ने अवैध प्रवासियों को खदेड़ने वाले गेम लॉन्च किए, व्हाइट हाउस बोला- नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का तरीका
- टीकमगढ़ में गरीबों के राशन पर डाका: कलेक्टर ने 7 दुकान विक्रेताओं पर FIR के दिए निर्देश, 62 लाख रुपये के खाद्यान्न गबन का आरोप
- जन्माष्टमी पर जानिए उस कृष्ण मंदिर की कथा, यहां वचन के साक्षी बने थे ‘गोपाल’…
- इंदौर का 230 साल पुराना अनोखा मंदिर: जन्माष्टमी पर मां यशोदा की गोद भराई से पूरी होती है संतान की मनोकामना, देश-विदेश से पहुंचती हैं महिलाएं



