जालंधर। जालंधर में यातायात व्यवस्था को चुस्त करने के लिए हाई टेक नाके लगाए गए हैं। इस दौरान तमाम नाकों की चेकिंग हुई है। पुलिस ने 16 सीनियर अधिकारियों की सीधी निगरानी में कुल 378 पुलिस कर्मियों को इन नाकों पर तैनात किया। यह कार्यवाही ऐसी थी कि देखने वाले चकित रह गए। बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी खुद शामिल हुए, जिससे कार्रवाई को व्यवस्थित ढंग से किया जा सके।
जानकारी के मुताबिक, बरनाला पुलिस ने यहां नाके लगाकर स्पेशल जांच अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि पुलिस ने बरनाला जिले में 11 जगहों पर नाके लगाए। इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों ने नाकों पर वाहनों की कड़ी जांच की। इस नाके के दौरान 200 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे। इस नाके के दौरान दोपहिया वाहनों, काली फिल्म वाले वाहनों, मुंह ढककर गुजरने वाले वाहनों और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की गई।

यहां हुई चेकिंग
आपको बता दें कि भगवान वाल्मीक चौक, बस स्टैंड धनौला, आई.टी. चौक, तपा, महलकलां, टल्लेवाल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक गाड़ी बरामद की है जिस पर चोरों ने नकली नंबर प्लेट लगा रखी थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने जिले में 120 कैमरे लगाए हैं, जिनकी मदद से शरारती तत्वों पर लगाम लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बरनाला कंट्रोल सेंटर को स्मार्ट कमांड इन कंट्रोल बनाया जाएगा। इसके लिए डीजीपी ने एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की है।
- जीवन सूक्त : सकारात्मकता की खोज में सभी की अंतरात्मा – संदीप अखिल
- Bihar Morning News : AISA का विरोध मार्च, आरजेडी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस
- 26 September 2026 Rashifal : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- 26 सितंबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर ॐ-शिवलिंग, त्रिनेत्र अर्पित कर श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 26 September: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

