रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने हाईटेक गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करों के द्वारा कार के दरवाजों और बैक लाइट के अंदर विशेष चैंबर बना कर गांजा तस्करी कर रहे थे। लेकिन आरोपी चालाक पुलिस की तेज नजरों से बच नहीं सके। आरोपियों से 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल जप्त किया है। मामला लैंलूगा थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें : CG Crime : कुत्ते की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े दो अरोपी

रायगढ़ जिले में एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध आपरेशन आघात चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लैलूंगा थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने पुष्पा मूवी की तर्ज पर किए जा रहे गांजा तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ होते हुए अन्य राज्यों में सप्लाई करता है।

सूचना को गंभीरता से ले पुलिस टीम द्वारा एक मार्च को उड़ीसा से गांजा लेकर पाकरगांव लैलूंगा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पाकर गांव अटल चौक के पास घेराबंदी की गई। शाम 6 बजे संदिग्ध कार दिखने पर पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया,पर आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर कच्चे रास्ते की ओर गाड़ी मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

वाहन की बारीकी से तलाशी लेने पर कार के दरवाजों और बैकलाइट के अंदर बनाए गए गुप्त चैंबर से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गाड़ी से 29 किलो गांजा बरामद किया। इसके अलावा गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी रिट्ज कार क्रमांक सीजी–13 यूजी–9683 कर कुल 17.65 लाख रुपए बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महेशपुर, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर निवासी रामकुमार कुजूर ने उन्हें ओडिशा से गांजा लाने के लिए प्रति 10 किलो गांजा पर 10000 देने का लालच दिया गया था। दोनों आरोपी उड़ीसा जाकर गांजा लाए और उसे कार में छुपा कर राजकुमार कुजूर तक पहुंचाने जा रहे थे। लैलूंगा थाना में आरोपी श्रवण कुमार निषाद महेंद्र प्रसाद चौहान और फरार आरोपी रामकुमार कुजूर के विरुद्ध एनडीपीएस का अपराध दर्ज किया गया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H