मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शराबी पति का पत्नी के साथ बीच बाजार हाईवोल्टेज ड्रामा का मामला सामने आया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अपने ही कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए
दरअसल यह पूरा मामला जिले के लिधौरा कस्बे का है जहां पति पत्नी पास ही के किसी गांव से कल रात खरीददारी करने लिधौरा कस्बे के बाजार में आये थे। जब पत्नी बाजार में सामान खरीदने में लगी थी इसी बीच उसका पति पास ही के देसी शराब के ठेके से शराब पीकर आ गया। बस यह बात पता लगते ही पत्नी ने इस पर आपत्ति जताई तो गुस्साए पति ने ना केवल पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी बल्कि अपने ही कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए जिसके बाद पत्नी ने भी शराबी पति के साथ हाथापाई कर दी।
हॉस्टल अधीक्षक को 3 साल की सजा: फर्जी मार्कशीट से नौकरी मामले में कोर्ट का फैसला, कैमरा देख मुंह
पति पत्नी की पहचान नहीं हो सकी
इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट की घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि झगड़े के बाद पति पत्नी एक साथ घर रवाना हो गए। फिलहाल अभी झगड़ने वाले पति पत्नी की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की शिकायत किसी ने भी पुलिस से नहीं की है।
टीआई धाकड़ की धाकड़गिरीः बिना वारंट घर में घुसी पुलिस ने महिला को दी धमकी, VIDEO वायरल

