हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार देर शाम हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद नशे में धुत एक युवक ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

READ MORE: पानी की टंकी पर युवती का ड्रामा: सुसाइड की दी धमकी, पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

जूनी इंदौर थाना पुलिस के मुताबिक घटना गली नंबर 4 की है। युवक एक किराएदार युवती से मिलने पहुंचा था, जो दूसरे शहर की रहने वाली है और यहां एक निजी अस्पताल में काम करती है। घटना के समय दोनों कमरे में मौजूद थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि युवक ने आवेश में आकर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। 

READ MORE: ‘एक फूंक मारेंगे तो पाकिस्तान में गिरोगे’ कहने वाले MLA भोपाल तलबः अंबरीश शर्मा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा अपना पक्ष, जानिए क्या है मामला

छलांग लगाने के बाद वह बिल्डिंग के पीछे बनी बैक लेन में जा गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही जूनी इंदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m